लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया ग्रीन सिग्नल, बोले- इस बार बिंदल लगाएंगे सिक्सर

SAPNA THAKUR | 20 अगस्त 2022 at 8:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के सफर में हिमाचल तब और अब कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे जेपी नड्डा ने 2022 का सियासी दांव खेल दिया है। पांवटा साहिब और नाहन में फिलहाल जेपी नड्डा ने ग्रीन सिग्नल देते हुए सुखराम और राजीव बिंदल पर अपना वरदहस्त रख दिया है। क्षेत्र में हुए विकास को लेकर और भारी जनसैलाब में जनता के समर्थन को देखते हुए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुखराम चौधरी और डॉ राजीव बिंदल की पीठ भी थपथपाई। जेपी नड्डा के ग्रीन सिग्नल के बाद दोनों भावी प्रत्याशियों पर लग रही अटकलों पर भी अब विराम लग गया है।

नाहन में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सोलन सिट रिजर्व होने के बाद मैंने डॉ राजीव बिंदल को नाहन जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे पहले पूछा कि नाहन संभाल पाओगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इस पर बिंदल बोले थे आप आदेश करें नाहन भी अपना है उसे अपना बना लेंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में यहां की जनता को डबल इंजन की सरकार से भरपूर फायदा मिला है। यही नहीं उन्होंने कहा, डॉ बिंदल यहां की जनता के बीच ऐसे घुल मिल गए हैं जैसे दूध में शक्कर मिल जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिंदल 5 बार जीत हासिल कर चुके हैं और इस बार निश्चित रूप से सिक्सर मारेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐसा बोलने पर पंडाल में बैठा जनसैलाब तालियों और डॉ बिंदल जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस पर जेपी नड्डा ने उपस्थित जनसमूह को कहा कि जितनी जोर से अभी तालियां बजा रहे हो नवंबर में उतने ही ज्यादा हाथों से बटन को भी दबाना है। जेपी नड्डा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह स्पष्ट कर देता है कि 2022 में निश्चित रूप से जयराम सरकार रिपीट करेगी।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हिमाचल को आज तक कुछ नहीं दिया है बल्कि कांग्रेस अगस्तावेस्टलैंड, सबमरीन केस आदि मामलों के लिए भी जानी जाती है। तो वहीं भाजपा एयर स्ट्राइक करती है मगर कांग्रेस इस पर भी शक जाहिर करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र से जो भी मांगा वह दिया है तो वही सिरमौर के जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से जो मांगा वह उनको मिला है। उन्होंने कहा, जिला सिरमौर ने बीते साढ़े 4 वर्षों में विकास की वह गाथा लिखी है जो अपने आप में ऐतिहासिक मानी गई है।

बड़ी बात तो यह है कि जहां विधायक डॉ राजीव बिंदल के टिकट को लेकर अटकलें लग रही थी उन्हें बड़ा विराम लगा है। चौगान मैदान के जनमंच पर बिंदल और नड्डा के बीच काफी नजदीकियां भी नजर आई। यही नहीं महिला सशक्तिकरण और उपस्थित महिलाओं की संख्या को देखते हुए यह भी इशारा मिला है कि निश्चित ही पच्छाद से भी रीना कश्यप को 2022 के लिए ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। कुल मिलाकर सिरमौर से हुए इस चुनावी शंखनाद की गूंज जहां कार्यकर्ताओं में नया जोश जगा गई वही कांग्रेस के लिए सत्ता में आना अब बड़ी चुनौती भी बन गई है। बड़ी बात तो यह है कि जेपी नड्डा के द्वारा भाजपा के बी गुट को जिस प्रकार मंच पर मान सम्मान दिया उससे गुटबाजी पर भी बड़ा डैमेज कंट्रोल माना जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]