लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राठौर बोले- कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर अपने राजनैतिक हित साधने का प्रयास कर रहे सीएम

SAPNA THAKUR | 30 नवंबर 2021 at 1:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर अपने राजनैतिक हित साधने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि गत चार सालों में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की किसी भी मांग पर कोई सुनवाई नही की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्मचारी विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

राठौर ने यहां कहा कि जेसीसी की बैठक में पुलिस कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया गया। राठौर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहलीं बार देखने को मिला जब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर वर्दी में मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की बेरुखी से साफ है कि सरकार उनके प्रति संवेदनहीन है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दिन रात कानून व्यवस्था के प्रति अपनी ड्यूटी करते पुलिस जवानों के साथ सरकार का यह बर्ताव बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राठौर ने सरकार से मांग की है कि उन्हें पुलिस कर्मचारियों की जायज मांगो को तुरंत मानते हुए इनके साथ न्याय करना  चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को नए वेतनमान देने की जो घोषणा की है उन्हें नही लगता कि यह पूरी होगी। सरकार के पास पैसा नही है और न ही सरकार ने इसके लिये कोई बजट प्रावधान किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]