लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूक्रेन से सकुशल घर लौटी नाहन की रितिका, बेटी को देख मां की आंखों से छलके आंसू

PRIYANKA THAKUR | 3 मार्च 2022 at 4:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। यूक्रेन में हज़ारों की तादाद में भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें वापस लाने की कवायद चल रही है। पिछले आठ दिनों से यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे जिला सिरमौर के एमबीबीएस प्रशिक्षुओ के परिजनों की चिंताएं अब लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि खारकीव और कीव पर रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही हैं। जिसके चलते जिला सिरमौर के छात्र कीव और खर्कीव से बाहर निकलने में तो कामयाब हो गए हैं। मगर बमबारी की चिंता उन्हें अभी भी सता रही हैं।

वही , आज जिला सिरमौर के नाहन की रितिका सैनी सकुशल वापिस घर लौट आई है। जैसे ही रितिका घर पहुंची तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटी को देख माँ की आँखो से आंसू छलक पड़े। जानकारी के अनुसार स्वीट शॉप के निर्मल सैनी की बेटी रितिका सैनी यूक्रेन के ईवानो में थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रितिका यूक्रेन में एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वही , बेटी के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। वही, रितिका ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]