Sixth flight also reached Delhi carrying 240 Indian students stranded in Ukraine

यूक्रेन में फंसे 240 भारतीय छात्रों को लेकर छठी फ्लाइट भी पहुंची दिल्ली

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। रोमानिया के रास्ते से इन सभी को देश वापस लाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए रोमानिया का रास्ता चुना गया है। सुबह जहां 249 अन्य भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट दिल्ली पहुंची थी। वही , अब छठी फ्लाइट भी दिल्ली पहुंच गई है।

इस फ्लाइट में बुडापेस्ट से 240 भारतीय नागरिकों को लाया गया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एयरपोर्ट पर इन भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इस विमान से आए सभी छात्रों ने सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद किया। अब तक करीब 1100 से ज्यादा भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है। बता दे कि 26 फरवरी को इस मिशन के तहत 219 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद 27 को फरवरी को भी तीन फ्लाइट्स लैंड हुईं।


Posted

in

by