लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

PRIYANKA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 9:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 9वां दिन है। भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। रूसी हमलों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से लौट रहे एक भारतीय छात्र को गोली लग गई। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों की वतन वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है। बता दें कि छात्र वर्तमान में युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भाग रहे हैं और अपनी सुरक्षित भारत वापसी के लिए पोलैंड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

चार केंद्रीय मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, यूक्रेन से सटे देशों में निकासी प्रयासों की देखरेख कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]