लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवा सप्ताह कार्यक्रम के चलते आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

Ankita | 17 जनवरी 2023 at 11:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में नवयुवक मंडल खजूरना द्वारा युवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से आयोजित किया गया। युवा सप्ताह के कार्यक्रम को शारीरिक फिटनेस दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत नाहन के वार्ड नं. 2 की मेंबर किरन, नाहन ब्लॉक की स्वयंसेवी शीतल उपस्थित रही। युवा सप्ताह कार्यक्रम में विभिन्न तरह की गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में नाहन ब्लॉक की स्वयंसेवी शीतल ने उपस्थित युवा युवतियों को शारीरिक फिटनेस दिवस के विषय में बताया। युवा सप्ताह कार्यक्रम में मेजिकल कुर्सी, दौड़ भाग, व्यायाम, योगा तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम के चलते 10 महिलाओं ने मेजिकल कुर्सी प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जबकि 100 मीटर दौड़ में कुल 19 युवा युवतियों द्वारा भाग लिया जिससे अनिश ने प्रथम स्थान, क्रिश ने द्वितीय , मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान युवक युवतियों ने व्यायाम व योगा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]