लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और झटका, नही रहे मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी

PRIYANKA THAKUR | 16 फ़रवरी 2022 at 9:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लता मंगेशकर के बाद आज म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज निधन हो गया है। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 69 वर्ष के थे। बप्पी लाहिड़ी को “डिस्को किंग” के रूप में जाना जाता था।

उनका जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उन्होंने 19 साल की उम्र में संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता अपरेश लाहिड़ी एक मशहूर बंगाली गायक थे और उनकी मां बंसारी लाहिड़ी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं।

वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “बप्पी लाहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]