लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम किलाड़ का किया निरीक्षण, बच्चियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 15 अप्रैल 2025 at 5:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

किलाड़

सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ बनाकर शिक्षा और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ले रही है सरकार: मुख्यमंत्री

आश्रम की बच्चियों को एक्सपोजर विजिट पर भेजे जाने की भी घोषणा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पांगी घाटी के किलाड़ स्थित बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने यहां रह रही बच्चियों से बातचीत की और आश्रम में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्लासरूम और कमरों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने आश्रम के क्लासरूम और छात्राओं के रहने वाले कमरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कानून बनाकर सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया है। ऐसे बच्चों की शिक्षा, देखभाल और भविष्य की जिम्मेदारी अब पूरी तरह राज्य सरकार की है।

बच्चियों को दी पांच-पांच हजार रुपये की सौगात
मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम किलाड़ की सभी लड़कियों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने जल्द ही इन बच्चियों को एक्सपोजर विजिट पर भेजने का भी ऐलान किया।

एकलव्य स्कूल का भी किया दौरा
मुख्यमंत्री ने देर शाम एकलव्य स्कूल किलाड़ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बच्चों ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जाहिर की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]