लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मानसून सीजन में अब तक करोड़ों का नुक्सान, 284 बने काल का ग्रास….

SAPNA THAKUR | 30 अगस्त 2022 at 3:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन लगातार कहर ढा रहा है, जिससे लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को करोड़ों का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही मानसून सीजन में अब तक 280 से ज्यादा लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। मानसून सीजन के दौरान हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं तथा कई अभी भी लापता चल रहे हैं। बता दें कि जब से मानसून सीजन शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक प्रदेश को करोड़ों का नुक्सान हो चुका है।

इस मानसून में अब तक प्रदेश को 1755 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका हैं। इस दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो, ग्रामीण सडकों, पेयजल योजनाओं व विद्युत परियोजनाओं को भी भारी नुक्सान हुआ है। इसके अलावा मानसून के कारण पेश आ रही दुर्घटनाओं में लोगों के मरने का सिलसिला जारी हैं। प्रदेश में मानसून से मरने वालों का आंकड़ा 284 तक पहुंच गया हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग अभी भी लापता हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]