लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता-पिता के बाद अब 20 वर्षीय बेटे की भी मौत, शौचालय जाते समय सांप ने डंसा

PRIYANKA THAKUR | 8 जुलाई 2022 at 2:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रदेश में सर्पदंश के मामले बढ़ने शुरू हो जाते हैं। इस साल बरसात के मौसम में अब तक कई लोगों की सर्पदंश से मौत हो चुकी है। एक बार फिर हिमाचल में सर्पदंश से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामला जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल का है। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय अरुण शर्मा पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार युवक के माता-पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो गई थी। इसके बाद से अरुण अपनी बुआ के घर चडोली में रहता था। बताया जा रहा है कि अरुण खाना खाने के बाद शौच करने कमरे से बाहर गया, इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अरुण के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बुआ बाहर आई और वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अरुण को जैसे ही अस्पताल ले जाने लगे उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]