लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला आईपीएल की नीलामी में रेणुका ठाकुर को मिला 1.50 करोड़ पैकेज, हरलीन देओल को 40 लाख

Ankita | 13 फ़रवरी 2023 at 7:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

पहले महिला आईपीएल के लिए क्रिकेटरों की हुई नीलामी में भारत की स्टार तेज गेंदबाज और हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। हरलीन देओल को गुजरात जाएंट्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। हरलीन का बेस प्राइज 40 लाख रुपये था।

बता दें मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका ठाकुर शिमला जिले के रोहड़ू के पारसा गांव की रहने वाली हैं। रेणुका के पिता का सपना था कि उनकी बेटी और बेटा भारतीय टीम के लिए खेलें। गांव में उस समय लड़कियां कम ही क्रिकेट खेलती थीं। गांव के मैदान में रेणुका लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखते थीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रेणुका को भाई से क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली। इसी बीच एचपीसीए ने साल 2009 में कांगड़ा में अकादमी खोली। जो अब धर्मशाला में चल रही है। तब रेणुका 14 साल की थीं। कांगड़ा जाकर रेणुका ने ट्रायल दिया और चयन भी हो गया। 2019 में रेणुका भारत की ए टीम के लिए चयनित हुईं।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच खेला था। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया था। जबकि 22 फरवरी 2022 को क्यूनस्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जिसमें रेणुका ने दस ओवरों में 59 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]