लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

महानिदेशक कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं संजीव रंजन औझा को स्कॉच अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

PARUL | 1 अक्तूबर 2024 at 7:31 pm

HNN/नाहन

महानिदेशक कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं संजीव रंजन औझा (भापुसे) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2024-“भारत का ईमानदार स्वतंत्र सम्मान” में रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड उन्होंने विभाग की सुधारात्मक एवं सुरक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत करने के लिए प्राप्त किया। उन्हें पुलिस और सुरक्षा वर्ग में जेल प्रणाली में प्रौद्योगिकी द्वारा पुनर्वास का आधुनिकीकरण परियोजना के लिए स्कॉच ग्रुप ने इस सम्मान से नवाजा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप अधीक्षक आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन विनोद चंबियाल ने बताया कि यह अवार्ड उन परियोजनाओं और संस्थानों को सम्मानित करता है, जो भारत को एक बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं।स्काॅच अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय परियोजनाओं को मान्यता देता है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य कारागार प्रबंधन को आधुनिक बनाना, बंदियों के पुनर्वास में सुधार करना और सुधारात्मक सुविधाओं के भीतर उनकी सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि करना है। इस पहल के तहत ई-पेशी, ई-संजीवनी (टेली-मेडिसिन), ई-मुलाकात (जेल वार्ता), निदान प्रयोगशाला और उन्नत सुरक्षा प्रणाली जैसी तकनीकों का उपयोग करके कारागार संचालन को सुगम बनाया गया है।

यह तकनीकी पहल न केवल बंदियों के कल्याण, पुनर्वास और सुरक्षा को बढ़ाती है, बल्कि प्रदेश की सुधार प्रणाली की दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता में भी योगदान करती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वार्डर के 91 पदों की लिए सीधी भर्ती की गई, जिसमें चयनित 71 वार्डर (59 पुरूष एवं 12 महिला) को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह, कांगड़ा में 4 माह के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है और प्रशिक्षण पूरा करने पर उनको प्रदेश के विभिन्न कारागारों में तैनात कर दिया जाएगा।

इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों के लिए भी 7 पूर्व सैनिकों को वार्डर पद के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश की विभिन्न कारागारों में बंदियों द्वारा निर्मित जेल उत्पादों की आनलाइन बिक्री के लिए विभाग को महा एग्रोमार्ट का अनुमोदन मिल गया है और शीघ्र ही ये उत्पाद आनलाइन खरीद के लिए महा एग्रोमार्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]