भारत को नई सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग कर दी है। यह भारत के लिए खास पल है। भारत ने टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी मौजूद हैं।
पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5जी कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। इसके बाद 5जी को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि सबसे पहले देश में जियो 5जी लॉन्च करेगा। 2023 तक देश की गली-गली में 5जी होगा। अंबानी ने कहा 5जी किफायती होगा और आम आदमी तक इसकी पहुंच होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





