लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन : बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 8 दिसंबर 2024 at 5:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कांग्रेस सरकार के दो साल को प्रदेश की जनता के लिए “काला अध्याय” करार दिया। इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की नीतियों और वादों को लेकर जमकर आलोचना की।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनावी वादों में जो वचन दिए थे, वे पूरी तरह से झूठे साबित हुए। बिंदल ने कहा, “प्रियंका गांधी ने 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने इस वादे को पूरा नहीं किया और महिलाओं के साथ धोखा किया।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने न केवल युवाओं से सरकारी नौकरियों का वादा किया था, बल्कि 10,000 कर्मचारियों को बर्खास्त भी कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कई बार कहा कि प्रदेश का खजाना खाली है, और इसलिए इन वादों को पूरा नहीं किया जा सकता। बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, और पिछले दो वर्षों में हत्या, बलात्कार, महिला उत्पीड़न, और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भाजपा नेताओं ने माफिया राज और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। बिंदल ने कहा, “गुंडा माफिया, चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया, और शराब माफिया सरकार के संरक्षण में सक्रिय हैं, और प्रदेश में आए दिन गोलियां चल रही हैं और अपराध हो रहे हैं।”

कांग्रेस राज में विकास परमानेंटली बंद : कश्यप

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में मुनाफे में चल रहे होटल अब बेचे जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पिछड़ेपन में धकेल दिया है। “देवभूमि हिमाचल आज इस प्रकार की घटाओं का शिकार हो गया है, जो एक दशक पीछे चला गया है। मुख्यमंत्री अपने वादों से मुकर रहे हैं, और कहते हैं कि उन्हें निर्णयों का कोई ध्यान नहीं है,” कश्यप ने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री की नीतियों पर तंज कसते हुए उन्हें “भूलने वाला मुख्यमंत्री” बताया, जो टॉयलेट टैक्स के बारे में भी जानकारी नहीं रखते।

सुरेश कश्यप ने कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को लेकर सवाल उठाए। “कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दस गारंटियां दी थीं, लेकिन अब वह कह रहे हैं कि पांच गारंटियां पूरी की हैं।” उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों से किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन वादों का कोई पालन नहीं हुआ। “महिलाओं के खातों में पैसे आए क्या? युवाओं को नौकरियां मिलीं क्या? किसानों से गोबर खरीदी गई क्या?” कश्यप ने पूछा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के विकास कार्यों को पूरी तरह से रोक दिया और भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को ठप कर दिया। “हमने सिरमौर, नहान और राजगढ़ में कई दफ्तर खोले थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन सभी को बंद कर दिया,” कश्यप ने आरोप लगाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें

Thumbs-up: 2
Smile: 2

[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]