लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा एकजुटता से फतेहपुर को करेगी फ़तेह-बिक्रम ठाकुर

PRIYANKA THAKUR | 18 अक्तूबर 2021 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भीतरी-बाहरी के नारों से गुमराह नहीं होगी जनता, भाजपा प्रत्याशी को ही मिलेगा पूर्णबहुमत

HNN / धर्मशाला

 भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पोस्टर वॉर शुरू हो गई है भाजपा फतेहपुर में आक्रामक रूप से कार्य कर रही है और केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की जयराम सरकार के विकास के नाम पर जनता के बीच आयी है। जहां भी सरकार के प्रतिनिधि न होने की वजह से विकास रुका पड़ा है उसे महज एक साल में गति दी जाएगी ये बात परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने फतेहपुर में चुनावी सभा के दौरान पत्रकारों से बात करते कही। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि पार्टी को कमजोर करने के लिए जो आम लोगों के बीच भ्रांतियां बोई जा रही है कि भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा विरोध में कार्य किया जा रहा बिल्कुल गलत है सभी एकजुटता से कार्य कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भी विश्वास नही, उन्होंने जो अपना पोस्टर जारी किया है उसमें स्वर्गीय वीरभद्र सिंह एवं स्वर्गीय सुजान सिंह पठनीया को ही स्थान दिया उनको केंद्रीय नेतृत्व के साथ साथ प्रदेश नेताओं पर भी कोई विश्वास नही है।

कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्रवाद पर ही दाव खेल रही क्योंकि वो भी जानते हैं कि राष्ट्रीय औऱ प्रादेशिक नेताओं में इतनी कुव्वत नही की वो उन्हें चुनाव जीता सके। कांग्रेस ने कभी भी मुददों पर बात नही की है क्षेत्रवाद, परिवारवाद के साथ साथ धड़ों में कार्य करती रही है। कांग्रेस के पास नेताओं की कमी के साथ ही मुद्दों की भी  कमी है और वो जनभावनाओं के साथ खेल कर दोनों स्वर्गीय नेताओं के नाम पर बंदूक तान कर निशाना लगाने का प्रयास कर रहे हैं। 

फतेहपुर में जो बाहरी और भीतरी का नारा दिया जा रहा है जनता खुद तय करे की जो उनके प्रत्याशी है जो आज तक बाहर रहे अपने पिता द्वारा बनाई सियासी जमीन पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी एक साधारण परिवार से संबंध रखते एवं लंबे समय से उसी क्षेत्र में लोगों के बीच कार्य कर रहे हैं। उन्ही के प्रयासों का नतीजा है कि फतेहपुर में फसल खरीद केंद्र ने कार्य करना शुरू कर दिया है।

उन्हें बाहरी बताना कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन दर्शाता है जबकि अपने प्रचार के लिए भी उनको बाहरी लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है। ये उन लोगों में से है जिनका अपना राजनीतिक कद कभी बन नही पाया और जो अपने शीर्ष नेतृत्व को पप्पू जैसे नाम से सम्बोधित करते रहे है जो वैश्विक स्तर पर उनकी पहचान बन गया है। ऐसे लोग दूसरी विचारधारा और देवभूमि की जनता की  भावनाओं का क्या आदर करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]