HNN/ नाहन
ज्ञानवापी कथित मस्जिद विवाद से अब प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर शिवलिंग के प्रमाण मिलने के बाद लगातार चल रही सोशल मीडिया वार की चपेट में पांवटा साहिब के एक भाजपा नेता भी आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक मोर्चा पांवटा साहिब के अध्यक्ष नसीम नाज के द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।
जिसके बाद हिंदू समाज की आस्था पर हुए कुठार घात के बाद पांवटा साहिब क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। मामले को लेकर पांवटा साहिब व माजरा थाना में नाज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है। मामले की जानकारी स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को भी मिली। ऊर्जा मंत्री के द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता से भाजपा नेता को बर्खास्त करने के लिए कहा गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंडल अध्यक्ष के द्वारा समस्त जांच किए जाने के बाद पांवटा साहिब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नसीम नाज को तुरंत पद से बर्खास्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अरविंद गुप्ता का कहना है कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की आस्था पर टीका टिप्पणी किया जाना शोभा नहीं देता।
उन्होंने कहा कि मामला देश की शीर्ष अदालत के अंतर्गत विचाराधीन है। ऐसे में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है। अरविंद गुप्ता ने कहा कि जब तक पुलिस कार्रवाई चल रही है तब तक उनकी भाजपा सदस्यता को भी रद्द किया जाता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





