लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था से गुजरता नाहन शहर

SAPNA THAKUR | 29 सितंबर 2022 at 10:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

तीन ओर से बॉटल नेट में फंसा नाहन शहर आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी परेशानी के चलते आज सुबह करीब 8:30 बजे के बाद मोहल्ला गोविंदगढ़ में पौना घंटे से भी अधिक समय का जाम लगा। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिसके चलते ना केवल वाहन सवारों को बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

हालांकि, इस मोहल्ला में ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते हैं मगर सड़क के संकीर्ण होने के चलते ट्रैफिक जाम रोक पाना असंभव कार्य बन गया है। ऐसा नहीं है यह परेशानी आज ही है बल्कि जाम की स्थिति से पूरा शहर रोज गुजरता है। वही विकास का दम भरने वाली डबल इंजन वाली सरकार शहर को एक सेफ पैसेज दे पाने में नाकाम साबित रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां यह भी बताना जरूरी है कि नाहन शहर उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं की ओर से 2 नेशनल हाईवे के बीच में बना हुआ शहर है। नाहन से होकर शिमला और नाहन से चंडीगढ़ देहरादून की ओर गुजरने वाले वाहन अब नाहन से गुजरने में गुरेज करने लग पड़े हैं। शहर की परिवहन व्यवस्था आज भी पुराने ही ढर्रे में चल रही है।

शहर में जनसंख्या और वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद अभी भी यात्री बसें बस स्टैंड से माल रोड होकर दिल्ली गेट पहुंचती है। वही शहर में भारी ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अधिकतर स्कूलों के द्वारा स्कूल बसेज चलाई गई है। छुट्टी के समय स्कूल बसें जाम का सबसे बड़ा कारण बनती है।

यही नहीं स्कूल बसों से उतरने वाले बच्चे कभी भी दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। ऐसे में ना केवल सरकार को बल्कि प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक बड़े बदलाव की जरूरत अब महसूस की जाने लग पड़ी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]