HNN/ चंबा
प्रदेश के जिला चंबा में बीते दिनों हुई बर्फबारी ने सेब की फसल को तबाह करके रख दिया जिससे बागवानों की मेहनत पर पानी फिर गया। बागवानों ने प्रदेश सरकार सहित प्रशासन से नुक्सान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते किन्नौर के साथ-साथ जिला चंबा में सेब की फसल प्रभावित हुई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी से सेब की 50 फीसदी फसल तबाह हो गई है। बागवानों ने बताया कि सेब की फसल तैयार थी तथा उसे मंडियों में ले जाना ही शेष था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी बीच बर्फबारी ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। बर्फबारी के चलते सेब पेड़ों से जमीन पर बिछ गए है। इतना ही नहीं भारी बर्फबारी से सेब के पेड़ों की टहनियां तक टूट गई जिससे उन्हें लाखों का नुक्सान उठाना पड़ रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group