बंपर फसल के बावजूद साइज में कश्मीर के सेब के आगे खा गया मार
HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड के प्रयासों के चलते इस वर्ष कृषि उपज मंडी सोलन तथा टर्मिनल परवाणू सेब व्यापारियों का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहा। यही वजह है कि इस वर्ष प्रदेश विपणन बोर्ड के माध्यम से सेब कारोबार ने 3 अरब से ऊपर का आंकड़ा पार किया है। बंपर फसल के बावजूद छोटे साइज के सेब के प्रति भी व्यापारी वर्ग ने काफी रुचि दिखाई है। बता दें कि कृषि उपज मंडी समिति सोलन में अभी तक सेब की 16 लाख 95 हजार 718 पेटियां( बॉक्स) पहुंच चुकी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा यदि कृषि उपज मंडी सोलन समिति के टर्मिनल परवाणू की बात की जाए तो इस बड़े सेब टर्मिनल पर अभी तक 17 लाख के लगभग सेब के बॉक्स आ चुके हैं। जबकि क्वांटिटी के हिसाब से बात की जाए तो 33 हजार 929 मेट्रिक टन सेब की आमद हुई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस वर्ष अभी तक हिमाचल प्रदेश से 3 अरब से भी अधिक का सेब व्यापार हुआ है और यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस आंकड़े में किन्नौर का सेब शामिल नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नौर का सेब लोअर बेल्ट के सेब से थोड़ा देर में तैयार होता है। यही नहीं, इस जिला का सेब कृषि उपज मंडी सोलन में बहुत ही कम मात्रा में पहुंचता है। इस जिले के सेब को लेकर देश के बड़े सेब व्यापारी पहले से ही बागवानों के संपर्क में रहते हैं और वह उपज को भी सीधे खुद उठाते हैं।

उधर, सचिव कृषि उपज मंडी सोलन अरविंद शर्मा का कहना है कि इस बार सेब की बंपर फसल हुई है। थोड़ा साइज को लेकर रेट में कमी आई है। बावजूद इसके हजार और ग्यारह सौ के लगभग प्रति बॉक्स का रेट मिल रहा है।म उधर टीएम परवाणू राजेश का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सेब की पैदावार ज्यादा हुई है। बावजूद इसके छोटा साइज होने के बावजूद व्यापारी 1000 से 1400 के बीच में पेटी का दाम दे रहा है।
उन्होंने कहा कि टर्मिनल में व्यापारी और बागवान आदि के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। वही, प्रदेश विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी ने कहा कि सरकार बागवानों के हितों को लेकर गंभीर है। प्रदेश के सेब के प्रति अन्य व्यापारियों का आकर्षण और बड़े इसको लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





