HNN/ नाहन
भारी बारिश के बाद प्रदेश में जगह-जगह हुई प्राकृतिक आपदाओं को लेकर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यही नहीं जेपी नड्डा ने हुई जनहानि को लेकर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

नाहन के सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के दौरान उन्होंने यह कहा। जेपी नड्डा ने कहा कि शासन और प्रदेश का प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। प्रदेशभर में हुए भारी नुक्सान को लेकर उन्होंने जयराम सरकार को केंद्र से भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलवाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तो वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सहित सभी ने प्रदेश में हुई प्राकृतिक आपदा और जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





