HNN/ नाहन
राजनीति में महत्वकांक्षी होती है मगर अति महत्वकांक्षी बुरी होती है यह बात अनेंदर सिंह नॉटी के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने कही। सोलंकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रदेश में ना तो कोई आधार है और ना ही यह पार्टी कोई विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ना तो आम आदमी पार्टी का कोई चेहरा है ना यहां पर संगठन और ना ही इस पार्टी का प्रदेश में कोई नेतृत्व है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता केवल कांग्रेस और भाजपा को जानती है। अनेंदर सिंह नॉटी के आम आदमी पार्टी जॉइनिंग को लेकर सोलंकी ने कहा कि अभी तो यह सब हवा के साथ बुलबुलों की तरह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद बुलबुलों का वजूद भी मिट जाता है। पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक रूप से कमी हो सकती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बावजूद इसके यदि हम संगठित होकर चलेंगे तो जिला की पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ही विजय होगी। सोलंकी ने कांग्रेस पार्टी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सब्र से काम ले, प्रदेश में पार्टी का भविष्य काफी उज्जवल है। उन्होंने कहा कि संगठन में हम ताकत के साथ जुड़े हुए हैं और भविष्य में भी जुटे रहेंगे। उन्होंने भाजपा की स्थिति पर कहा कि जिला में यह खुद डिवाइडेड हाउस है।
जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता पूरी तरह से बिखरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नॉटी की राजनीतिक क्षमताओं का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है वह एक ऐसी पार्टी से जुड़े हैं जिसका प्रदेश में कोई नेतृत्व ही नहीं है। सोलंकी ने कहा कि मौजूदा समय रानी प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की जनता का कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि थोड़ा ही समय बचा है प्रदेश में जल्द ही बड़े परिवर्तन के साथ कांग्रेस की सरकार सत्ता में होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group