लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश की जयराम सरकार केजरीवाल के नक्शे कदम पर -सुभाष

PRIYANKA THAKUR | 18 अप्रैल 2022 at 3:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हम किसी को हराने नहीं, भ्रष्टाचार के खात्मे और लोगों को उनका हक दिलाने आ रहे हैं – आप

HNN / नाहन

पंजाब में आम आदमी की सरकार बनने के बाद पार्टी ने हिमाचल का रुख कर लिया है। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाए जाने को लेकर रणनीतियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को दिल्ली कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में नाहन के रेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आम आदमी पार्टी नाहन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 अप्रैल को कांगड़ा के शाहपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की रैली के लिए रणनीति तैयार करना था। बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब एक बड़े बदलाव की तरफ अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। सुभाष शर्मा ने कहा कि 23 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री कांगड़ा के शाहपुर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर में केजरीवाल की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला सिरमौर भी अपनी बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज करेगा।

उन्होंने कहा कि शाहपुर की रैली तथा जिला सिरमौर में आम आदमी पार्टी की रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन भी हुआ। पूछे गए सवाल के जवाब में सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में किसी को हराने के लिए नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की मुख्य लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। यही नहीं प्रदेश के हर व्यक्ति को उसका जायज हक सही समय पर मिले इसको लेकर आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बन कर प्रदेश में आ रही है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार भी 125 यूनिट बिजली मुफ्त और महिलाओं के लिए फ्री बस ट्रैवलिंग जैसी घोषणाएं कर रही है। सुभाष शर्मा ने कहा कि यह बड़े अच्छे सिस्टम है कि अब प्रदेश की जयराम सरकार भी आम आदमी पार्टी के नक्शे कदम पर चल पड़ी है। सुभाष शर्मा ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी आम जनता का ही संगठन है जो जनता के लिए ही संगठित हुआ है। जिला सिरमौर से आम आदमी का कौन चेहरा होगा इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाईकमान जिसे भी मैदान में उतारेगी संगठन मिलजुल कर उसके लिए कार्य करेगा।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी जिला सिरमौर प्रभारी बलवंत ढींडसा, जिला सिरमौर श्रमिक विंग के अध्यक्ष राजीव मिथलेश, जिला सिरमौर आम आदमी किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह, अमर सिंह, अनिल शर्मा, संजय गुप्ता, शिलाई से नाथूराम, हबीबुर्रहमान, सोहन सिंह, सुबोध शर्मा, विनोद भटनागर सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]