HNN/ नाहन
रविवार की पूरी रात नाहन शहर व आसपास का ग्रामीण क्षेत्र ब्लैक आउट रहा। दोसड़का सब स्टेशन के नजदीक फिडर नंबर 3 की लाइन में फॉल्ट के कारण शहर के कुछ एरिया को छोड़कर बाकी क्षेत्र बिजली से महरूम रहा। जानकारी तो यह है कि करीब 50 से अधिक ट्रांसफार्मर से सप्लाई होने वाली बिजली जिसके अंतर्गत आर्मी क्षेत्र सांसद सुरेश कश्यप के रेजिडेंस वाला यशवंत विहार, रानी का बाग, आईटीआई क्षेत्र हॉस्पिटल क्षेत्र, तालों, सेरटा, सैन की सेर, बनोग, बिरोजा फैक्ट्री आदि क्षेत्र पूरी तरह से ब्लैकआउट रहे।
हैरानी तो इस बात की है कि फॉल्ट को ढूंढने के लिए एक्स ई एन इलेक्ट्रिसिटी राहुल राणा और अन्य कर्मचारी पूरी रात पेट्रोलिंग करते रहे। वही राजनीतिक पैठ रखने वाले एसडीओ साहब चैन की नींद सोते रहे। जानकारी तो यह भी है कि बिजली विभाग के यह अधिकारी महोदय अक्सर सीट से भी गायब रहते हैं। जिसके कारण अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोगों की नाराजगियों का ठीकरा फूटता रहता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी तो यह है कि सब स्टेशन का कर्मी सबसे पहले अपने जेई और एसडीओ को सूचित करता है। देर तक अधिकारी का जवाब नहीं मिलने के बाद मुख्य अभियंता साहब को सूचित किया गया। जिन्होंने बगैर देरी किए रात को ही टीम के साथ पेट्रोलिंग करने का निर्णय लिया। पूरी रात कड़ी मशक्कत के बाद दोसड़का टूरिज्म के समीप तेज हवा के कारण एक पेड़ के लाइन पर गिर जाने के कारण व्यवस्था बाधित हुई थी।
जिसके बाद घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8:00 बजे के बाद शहर में विद्युत व्यवस्था बहाल हो पाई। उधर, जूनियर इंजीनियर दमन ने खबर की पुष्टि की। एसडीओ को इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा शायद वह घर पर होंगे। उधर, एक्स ई एन राहुल राणा ने कहा कि फाल्ट के लिए रात को ही पेट्रोलिंग शुरू की गई थी। रात को ही फॉल्ट मिल गया था। मगर बारिश और अन्य परेशानियों के चलते व्यवस्था को बहाल करने में थोड़ा समय लगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group