HNN/ नाहन
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर जिला सिरमौर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से अंडर ग्राउंड चल रहे शिक्षा विभाग में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड-2 को एसआईटी सिरमौर के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कोलर गांव का रहने वाला है।
आरोपी के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एंटीसिपेटरी बेल के लिए भी अप्लाई किया गया था। बताया जा रहा है कि कथित आरोपी की माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा एंटीसिपेटरी बेल को रिजेक्ट कर दिया गया था। रिजेक्शन के बाद कथित आरोपी अंडर ग्राउंड हो गया था, जिसे बीते कल नाहन में गिरफ्तार कर लिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गौरतलब हो कि, हिमाचल नाउ न्यूज़ के द्वारा कथित आरोपी और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने को लेकर खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। पुलिस को भर्ती मामले में जांच के बाद से ही कथित आरोपी की तलाश थी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपने किसी जानकार दोस्त के बच्चे के लिए पेपर खरीदा था। हालांकि, यह सब जांच का विषय है। देखना यह होगा कि क्या पुलिस कथित आरोपी का पुलिस रिमांड लेती है या नहीं।
उधर, जिला सिरमौर पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





