पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद कर 100 फीट तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

HNN / शिमला

राजधानी शिमला के संजौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज 14 फरवरी के दिन पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। 100 फीट के तिरंगे की इस विशाल तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के सभी छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सबसे पहले महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए 40 जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

उसके बाद संजौली महाविद्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता के नारे लगाए गए कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के देश भक्ति के नारे लगाए। उसके पश्चात यह तिरंगा यात्रा संजौली चौक तक जा पहुंची। जहां पर कुछ समय तक पूरा संजौली चौक भारत माता के नारों से गूंज उठा।

इसके पश्चात यह तिरंगा यात्रा संजौली चौक से वापस महाविद्यालय की ओर मुड़ गई और महाविद्यालय में पहुंचकर यह तिरंगा यात्रा समाप्त हो गई। इस यात्रा में लगभग 150-160 युवाओं ने भाग लिया।


Posted

in

,

by

Tags: