शहर में 10 किलोमीटर तक लगा जाम
HNN / शिमला
आज न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि कर्मचारियों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। कर्मचारियों का कहना कि जब तक मुख्यमंत्री उनसे बात नहीं करेंगे उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। विधानसभा से सटे चौड़ा मैदान में प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद किये गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेकिन दोपहर बाद कर्मचारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे का रुख किया। बता दे कि सरकार ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। प्रदर्शनकारी सीसेल होटल के सामने अंबेडकर चौक में एकत्र हुए। इसी बीच पुलिस जवानों व कर्मचारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौंछारें भी की, लेकिन कर्मचारियों मनोबल नहीं टूटा और वह प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते रहें।
कर्मचारियों के प्रदर्शन से शहर में जाम की व्यवस्था बनी हुई है। शाम 5:00 बजे तक हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए थे। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी भारी जाम में फंसे रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





