HNN / चंबा
जिला चंबा के तीसा में एक व्यक्ति की पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय रूप सिंह पुत्र जय दयाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रूप सिंह के जीजा की 29 दिसंबर को पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ऐसे में रूप सिंह अपने परिवार वालों के साथ उसी स्थान पर पूजा पाठ करने आया हुआ था।
इसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर आया और रूप सिंह उसकी चपेट में आकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने रूप सिंह को तुरंत खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां रूप सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि हादसे के बाद मृतक के परिजनों को 10,000 रूपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। वहीं एसपी चंबा ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group