HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन नाहन ब्लॉक की बैठक रविवार को जमटा में ब्लॉक प्रधान संदीप कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जमटा क्षेत्र के वन विभाग, शिक्षा विभाग, आईपीएच विभाग और एचआरटीसी के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान संदीप कश्यप ने सभी विभागों से आए हुए कर्मचारियों का स्वागत किया और उनको एनपीएस के बारे में बताया।
बैठक में सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। ब्लॉक प्रधान संदीप कश्यप ने नई पेंशन स्कीम पर खेद व्यक्त किया और कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था में ही सभी कर्मचारियों का लाभ है। बैठक में महिला विंग अध्यक्षा प्रीतिका परमार, एचजीटीयू के प्रधान हरदेव ठाकुर, राजीव ठाकुर, जमटा क्षेत्र के सुनील चौहान, विजय चौहान, गोपाल सिंह, भाग सिंह, अनुज सिंह, शेर सिंह, अमित ठाकुर, विजयपाल सहित और भी विभागों के आए हुए लगभग 30 से 40 कर्मचारियों ने भाग लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




