लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन से विनोज शर्मा मंगलवार को बतौर आजाद उम्मीदवार भर सकते हैं नामांकन

SAPNA THAKUR | 21 अक्तूबर 2022 at 6:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य तथा जिला भाजपा महामंत्री रहे विनोज शर्मा आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार विनोज मंगलवार को अपना नामांकन भर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोज शर्मा ने भले ही भाजपा से टिकट की दावेदारी ना की हो मगर टिकट की इच्छा को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।

हालांकि जानकारी तो यह भी है कि उनसे आम आदमी पार्टी ने भी संपर्क साधा था। मगर विनोज शर्मा ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा से बाहर बिल्कुल नहीं जाएंगे। जानकारी तो यह भी है कि यदि वे नाहन विधानसभा से अपनी जीत सुनिश्चित करते हैं तो वह समर्थन भी भाजपा को ही देंगे। विनोज शर्मा धूमल गुट के कट्टर समर्थक रहे हैं। जिला सिरमौर भाजपा में वह कद्दावर नेता भी रहे हैं। विनोज शर्मा हिमाचल पुलिस में नौकरी भी कर चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस से नौकरी छोड़ने के बाद वह राजनीति के साथ साथ बिजनेस के कारोबार से जुड़ गए थे। विनोज ने पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि वह इस बार के विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर उतरेंगे। अब यदि वह बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुक्सान भाजपा के मैदान में उतरे प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल को होगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि विनोज शर्मा पिछले कुछ महीनों से लगातार विधानसभा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए थे।

शर्मा ना केवल ब्राह्मण लॉबी में बल्कि राजपूत तथा गुर्जर वोट बैंक में भी पैठ रखते हैं। सामाजिक सरकारों के चलते उनका अच्छा खासा वोट बैंक भी है। बरहाल आम आदमी पार्टी और स्वर्ण मोर्चा के बाद बतौर आजाद उम्मीदवार विनोज नाहन विधानसभा सीट पर पहले प्रत्याशी होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]