लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में भाजपा ने 2022 के लिए कसी कमर, सड़क पर वॉल राइटिंग शुरू

SAPNA THAKUR | 5 जुलाई 2022 at 6:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन-कुमारहट्टी एनएच-907 पर सड़कों के किनारे सज गए कमल के फूल

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावी रण को लेकर भाजपा ने फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन का प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी विधानसभा चुनावों को लेकर 3 महीने का समय बाकी बचा है। बावजूद इसके वॉल राइटिंग का काम शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग-907 ए नाहन से कुमारहट्टी सड़क के पहाड़ी की ओर जगह-जगह कमल का फूल बनाया गया है। यही नहीं भाजपा 2022 मिशन रिपीट का नारा भी दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सड़कों के किनारे की गई वॉल राइटिंग से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि भाजपा अपनी विरोधी पार्टी को चुनाव चिन्ह छापने के लिए भी जगह नहीं छोड़ना चाहती है। जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता भी लगातार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं। मीटिंगों का सिलसिला भी जारी हो चुका है।भाजपा के द्वारा पांचो विधानसभा क्षेत्र में 1-1 कार्यकर्ता नियुक्त कर दिया गया है।

यह कार्यकर्ता त्रिदेव पन्ना प्रमुखों और सभी मोर्चों के साथ बैठक कर रहा है। बड़ी बात तो यह है कि इन बैठकों में 2022 के लिए चुनौतियों, कमियों आदि को किस तरीके से दूर किया जाना है उस पर चुनावी रणनीतियां तैयार की जा रही है। जिला सिरमौर में आज मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के 124 बूथों के 33 ग्राम केंद्रों के लिए बैठकों का दौर शुरू किया जा चुका है। मजे की बात तो यह है कि 1 दिन में 8 ग्राम केंद्रों में बैठक लिए जाने का टारगेट भी रखा गया है।

यहां आपको बता दें कि भाजपा के स्मार्ट वर्क में स्मार्ट रणनीति ही शामिल है। पच्छाद में 113 बूथ है जिनमें 30 ग्राम केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 124 बूथों में 33 ग्राम केंद्र है।शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 102 बूथों में 28 ग्राम केंद्र बनाए गए हैं। पांवटा साहिब के 103 बूथों में 29 ग्राम केंद्र, नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 बूथों पर 35 ग्राम केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्राम केंद्र में बूथ प्रमुख त्रिदेव तथा सभी मोर्चों के पदाधिकारी नियुक्त किए गए कार्यकर्ता के साथ बैठकें कर रहे हैं।

भाजपा के इस स्मार्ट वर्क को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी भी निश्चित होकर बैठी हुई नजर आती है। वहीं, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सिरमौर भाजपा ने 2022 के रण के लिए अपनी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर स्तर का कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेवारी को लेकर अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में डट चुका है।

बरहाल, संगठन तो अपने कार्य में अभी से ही जुट गया है मगर देखना यह होगा कि जीत का सेहरा बांधने वाले कौन-कौन से प्रत्याशी मैदान में हाईकमान के द्वारा उतारे जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें