लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन मंडल कांग्रेस के निशाने पर रही भाजपा, आपदा में राजनीति करने का लगाया आरोप

Ankita | 2 अगस्त 2023 at 9:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ज्ञानचंद चौधरी बोले- सबसे भ्रष्ट पदाधिकारियों को उच्च पद पर बैठाती है भाजपा

HNN/ नाहन

भारतीय जनता पार्टी सबसे उच्च पद पर अपने सबसे भ्रष्ट पदाधिकारी को देती है। यह आरोप प्रेस क्लब नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने लगाए। ज्ञानचंद चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक अपनी परिपाटी को बनाए रखें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस बार प्रदेश में सबसे बड़ी आपदा आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए दिन रात प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर नाहन विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए, तो 80 प्रतिशत सड़कें भारी बारिश से बाधित हुई थी, जिन्हें बहाल करने के लिए नाहन के विधायक अजय सोलंकी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के साथ दिन-रात फील्ड में डटे रहे। अब सभी क्षतिग्रस्त मार्ग बहाल कर दिए गए हैं।

नाहन विधानसभा क्षेत्र की कई पेयजल योजनाएं भूस्खलन तथा बारिश से प्रभावित हुई, जिन्हें बहाल कर दिया गया है। नाहन शहर को पेयजल सप्लाई करने वाली गिरी पेयजल योजना बुधवार रात तक बहाल कर दी जाएगी। जिससे नाहन शहर में पानी की समस्या का समाधान होगा।

भूस्खलन तथा भारी बारिश से नाहन विधानसभा क्षेत्र के रामपुर, भारापुर में कई बिजली के पोल गिर गए थे तथा कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे, जिन्हें की बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर बहाल किया।

ज्ञानचंद चौधरी ने बताया कि विधायक अजय सोलंकी पिछले 1 माह से दिन-रात लोगों के बीच पहुंचकर उनके समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को तत्काल सहायता राहत उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने बताया कि विधायक अजय सोलंकी के आग्रह पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने नाहन शहर के लिए 144 करोड़ की सीवरेज योजना स्वीकृत कराई है। शहर के ढाबों मोहल्ला में पार्किंग के लिए 3.5 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है।

नई सरकार से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, जिसके चलते व्यवस्था परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पूर्व सरकार में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता था। इस पत्रकार वार्ता में महासचिव अशोक सैनी, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, महीपत सोलंकी और विजय ठाकुर भी उपस्थित रहे।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]