पालियों के नवीन चौधरी को जिला सिरमौर यूथ कांग्रेस में महासचिव की मिली कमान
HNN News नाहन
हाल ही में विक्रमादित्य के दौरे के दौरान अजय सोलंकी का शक्ति प्रदर्शन कहीं ना कहीं कारगर होता नजर आ रहा है। पालियों पंचायत के चूडन निवासी नवीन चौधरी को जिला सिरमौर यूथ कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। यह पंचायत यूं तो भाजपा का गढ़ मानी जाती है मगर नवीन के पद पर आसीन होने के बाद क्षेत्र का यूथ काफी उत्साहित भी नजर आ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि नवीन चौधरी की यूथ पर अच्छी पकड़ है। तो वही नवीन चौधरी अजय सोलंकी के कट्टर समर्थक भी माने जाते हैं। नवीन का प्रभाव काला अंब-त्रिलोकपुर पंचायत में भी काफी ज्यादा माना जाता है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो नाहन विधानसभा क्षेत्र से सोलंकी का टिकट पक्का माना जा रहा है।
चुनावों की तिथि की घोषणा होने के साथ ही संभवत पहले चरण में ही अजय सोलंकी का नाम भी प्रत्याशी के लिए घोषित हो सकता है। जानकारी तो यह भी है कि भाजपा का बी गुट पहले से ज्यादा सक्रिय है। निश्चित रूप से यह धड़ा कहीं ना कहीं वर्चस्व की जंग में कांग्रेस को फायदा भी पहुंचा सकता है।
जानकारी तो यह भी है कि संभावित प्रत्याशी अजय सोलंकी के द्वारा दो तरह की रणनीतियां तैयार की गई है। जिसमें व्यक्तिगत संबंधों के साथ-साथ जातिगत समीकरण भी काफी मजबूत माने जा रहे हैं। वही कर्मचारी वर्ग खास तौर से नाहन विधानसभा क्षेत्र में अजय सोलंकी के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखे हुए हैं।
बरहाल, देखना यह भी होगा कि इस बार भाजपा में अनदेखी का शिकार हुए कार्यकर्ता भाजपा के संभावित प्रत्याशी के साथ जाएंगे या सिरमौरी घस्सा चलेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





