Featured News

नायब सिंह सैनी हरियाणा राज्य के 25वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नायब सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली।बीजेपी विधायक दल ने बुधवार को नायब सैनी को अपना नेता चुना था।

सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं।हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। अंबाला के मिजापुर माजरा में जन्मे नायब सिंह सैनी इससे पहले 12 मार्च, 2024 को पहली बार सीएम बने थे। वह 2014 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।सीएम बनने से पहले सैनी हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री रह चुके हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्रा से सांसद चुने गए और 2023 में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष थे।इस मौके पर अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरवीर सिंह, महिपाल डांडा, विपुल गोयल, डा. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणवीर सिंह गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी,  श्रुति चौधरी, आरती सिंह राव, राजेश नागर और गौरव गौतम ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Share On Whatsapp