लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

नागालैंड में पहली बार किसी महिला ने विधानसभा चुनाव जीतकर रचा इतिहास

Ankita | 2 मार्च 2023 at 6:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नागालैंड राज्य के जन्म से ही नगालैंड विधानसभा में आज तक कोई भी महिला जनप्रतिनिधि नहीं चुनी गई। सन 1963 में, नागालैंड प्रदेश बना था। पर आज साठ वर्षों बाद नागालैंड में एक इतिहास रचा गया। नागालैंड में पहली बार किसी महिला ने विधानसभा चुनाव जीता है। नागालैंड की आधी आबादी के लिए यह एक बड़ी खुशखबर है।

एनडीपीपी के टिकट पर हेकानी जखालू पहली बार नागालैंड विधानसभा चुनाव जीती हैं। हेकानी जखालू ने यह जीत दीमापुर तृतीय विधानसभा में दर्ज की है। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी। नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में कुल चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी जखालू इनमें से एक थीं।

हेकानी के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।
हेकानी जखालू (48 वर्ष) की है। वह अमेरिका में पढ़ी-लिखी हैं। वकील और सामाजिक उद्यमी हैं। सेन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से 2013 में कानून में परास्नातक किया था। हेकाली हेकानी यूथनेट नाम का एनजीओ भी चलाती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वह नागालैंड में युवाओं को आजीविका प्रदान करने के लिए फेमस हैं। वह महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं। हेकानी जखालू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह तोलुवी गांव में की रहने वाली हैं। नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में चार महिला उम्मीदवारों ने अपनी चुनौती पेश की थी।

हेकानी जखालू के अलावा, एनडीपीपी ने पश्चिमी अंगामी से महिला उम्मीदवार सल्हौतुओनुओ क्रूस को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने टेनिंग निर्वाचन क्षेत्र से रोजी थॉमसन को खड़ा किया था, जबकि काहुली सेमा भाजपा के टिकट पर अटोइजू निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही थीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]