Himachalnow / नाहन
नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी हाई कमान के पास पहुंचा पैनल
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। अब जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हाईकमान के पास डाटा भेजा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जनवरी माह के पहले सप्ताह में सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भाजपा संगठनात्मक चुनाव 2022 में बने जिला अध्यक्षों को फिर से रिपीट किए जाने की संभावना है। वहीं, जो नेता दो या दो से अधिक बार जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी जगह नए चेहरे जिला अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि जिन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़वाया जाएगा, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इस संदर्भ में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए क्या डॉक्टर राजीव बिंदल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा या इस बार अध्यक्ष कांगड़ा, हमीरपुर या बिलासपुर जिलों में से होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group