धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में पहली बार इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है। महाराजा संसार चंद म्यूजियम और पैनोरमा एडिशंस की ओर से 5 अक्तूबर को पुलिस मैदान धर्मशाला में यह अनोखा आयोजन होगा। इसमें स्पेन के प्रसिद्ध कलाकार सोल पेरोडी और फ्रेंक सनत्यूस्ते अपनी जादुई आवाज में प्रस्तुति देंगे।
म्यूजियम और संस्कृति से जुड़ा आयोजन
कंसर्ट की घोषणा महाराजा संसार चंद म्यूजियम के संचालक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी की पुत्र ऐश्वर्य कटोच ने प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश की कला, संस्कृति और इतिहास को वैश्विक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
निःशुल्क प्रवेश
यह कंसर्ट पूरी तरह निशुल्क होगा। ऐश्वर्य कटोच ने बताया कि कांगड़ा में आधुनिक म्यूजियम की स्थापना और लंबागांव में आयोजित कांगड़ी धाम जैसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा रही है। कांगड़ा की प्रसिद्ध चित्रकला और पारंपरिक व्यंजन भी इस अभियान का अहम हिस्सा हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





