लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का हुआ निधन

Shailesh Saini | 26 दिसंबर 2024 at 11:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / Delhi

देश में 7 दोनों का राष्ट्रीय शोक घोषित, राहुलगांधी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और इन्होंने..

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नई दल्ली

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देश के महान अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधनह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां मनमोहन सिंह का निधन हो गया है।

डॉ मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे एम्स लाया गया था। संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार उन्हें बेहोश अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

जहां करीब रात को 9:51 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री के शोक की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास पर पहुंच गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह की उम्र 92 साल थी।पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के समाचार के बाद देश के प्रधानमंत्री गहरा शोक व संवेदनाएं व्यक्ति हैं। वही भारत सरकार के द्वारा 27 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

सरकार के द्वारा 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी सुधारक और वैश्विक राजनेता खो दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। हमारे देश ने अपने सबसे महान अर्थशास्त्रियों में से एक, एक दूरदर्शी सुधारक और एक वैश्विक राजनेता को खो दिया है।

वहीं प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर जिला सिरमौर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आनंद परमार आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक व संवेदनाएं व्यक्त की है।

बता दे की पूर्व प्रधानमंत्री के निधन का समाचार सुनकर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचे जहां से वे सीधे मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के निवास स्थल पर पहुंचे।

राहुल गांधी ने लिखा है कि मैंने अपना राजनीतिक गुरु और एक महान नेता को दिया है। बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित पंजाब के गाह में हुआ था। पिता का नाम गुरमुख सिंह और माता का नाम अमृत कौर था।

डॉ मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी तथा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी फिल किया था।दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स तथा पंजाब यूनिवर्सिटी में भी वह इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर रहे।

वर्ष 1971 में उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया था।1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय का मुख्य आर्थिक सलाहकार भी बनाया गया था।

1982 से 1985 तक वह रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं इसके बाद वह प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार भी रहे।अब मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी गुरशरण कौर और उनकी तीन बेटियां हैं।

एक बात और बड़ी चर्चा में रहती है कि जब पूरी दुनिया का आर्थिक संतुलन डगमगा गया था तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश की अर्थव्यवस्था सामान्य थी। उनका अंतिम संस्कार कब किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]