लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दाड़ो देवरिया में मुख्यमंत्री: लोगों ने सुनाईं अपनी परेशानियां, मिला मदद का भरोसा

Shailesh Saini | 6 अप्रैल 2025 at 9:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर के घर जाकर करी मुलाकात भी

हिमाचल नाऊ न्यूज़ पच्छाद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को जिला सिरमौर के छोटे से गांव दाड़ो देवरिया पहुंचे और वहां के लोगों से मिलकर उनकी रोजमर्रा की दिक्कतों को सुना।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव वालों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा।सुबह दाड़ो देवरिया पहुंचने पर गांव के लोगों ने अपनी पुरानी परंपरा के मुताबिक बाजे-गाजे के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

गांव पंचायत दाड़ो देवरिया के प्रधान देवेंद्र ठाकुर और दूसरे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का सम्मान किया। इस मौके पर गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी परेशानियां बताईं, जिन पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार उनकी दिक्कतों को दूर करने की पूरी कोशिश करेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर के घर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों ने आपस में कई मुद्दों पर बातचीत की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, जिले के बड़े अधिकारी सुमित खिमटा, सोलन के डी.सी. मनमोहन शर्मा, सिरमौर के एस.पी. निश्चिंत सिंह नेगी, दयाल प्यारी, विश्वजीत सिंह पंवार, पंचायत के सदस्य और अलग-अलग विभागों के अफसर और गांव के बहुत से लोग मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]