विनय गुप्ता बोले जिला से सवा लाख सदस्य बनाए जाने का है लक्ष्य
HNN/नाहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रथम सदस्यता के साथ शुरू हुए सदस्यता अभियान में जिला सिरमौर भाजपा ने सवा लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा के जिला कार्यालय नाहन में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।आयोजित कार्यक्रम में शिमला पार्लियामेंट्री क्षेत्र के सांसद व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मीडिया से रूबरू होते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि सिरमौर भाजपा ने पांचो मंडलों से सवा लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 25 -25हजार नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता हर घर जाकर सभी वर्गों को जोड़ते हुए सदस्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता कॉलेज, संस्थान, हर संस्था सहित तमाम उपक्रमों आदि में जाते हुए भाजपा की सदस्यता के लिए अभियान चलाएगी।

उन्होंने बताया कि 4 सितंबर से पूरे जिला में हर बूथ पर सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 2 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा इस दौरान 25 से 30 सितंबर तक अभियान की समीक्षा भी की जाएगी।गुप्ता ने बताया की समीक्षा के बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सभी मोर्चा तथा पंचायत प्रतिनिधि और सदस्यता प्राप्त कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अभियान से जुड़कर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे।
विनय गुप्ता ने बताया कि सदस्यता अभियान को और अधिक सफल बनाने के लिए मोबाइल नंबर8800002024 जारी किया गया है जिस पर मिस कॉल देने के बाद आवेदन करता को सदस्यता दी जाएगी।सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत के दिन जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कायल नगर परिषद अध्यक्ष श्याम पुंडीर नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता पार्षद मधुवंत्री, बीडीसी अध्यक्ष अनीता शर्मा, पार्षद अशोक विक्रम प्रदीप सल्होत्रा, अमर सिंह विजय चौहरिया महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका गर्ग चुनाव प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय गोयल नरदेव शर्मा मीना ठाकुर आदि को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान जिला सिरमौर भाजपा उपाध्यक्ष तपेंद्र शर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





