लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जयराम प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो घोटालों के सरताज हैं-अनुराग शर्मा

PRIYANKA THAKUR | 31 अगस्त 2022 at 2:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कांग्रेस सेवादल चीफ बोले- सरकार दलालों की कमीशन एजेंट बनकर रह गई है

HNN / नाहन

देश और प्रदेश में विभाजनकारी ताकतों ने अपना जाल पूरी तरह से बिछा रखा है। वक्त आ गया है कि देश और प्रदेश की जनता को इन विभाजनकारी शक्तियों से छुटकारा दिलाया जाए। यह बयान प्रदेश कांग्रेस सेवादल चीफ अनुराग शर्मा ने नाहन कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दिया। अनुराग शर्मा ने कहा कि पिछले पौने पांच वर्षों में प्रदेश की जयराम सरकार ने लोगों के साथ केवल और केवल ना इंसाफी की है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने जो वायदे जनता से किए थे वह कहीं भी धरातल पर नजर नहीं आते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जयराम सरकार के वायदे केवल जुमले बनकर रह गए हैं। सेवादल चीफ ने कहा कि स्वास्थ्य के नाम पर अधिकतर सीएससी खाली पड़े हैं, स्कूल-कॉलेज हैं मगर उनमे स्टाफ नहीं है शिक्षक नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का कर्मचारी बुरी तरह से आहत है, सरकार ने कर्मचारियों को केवल छला है। ओपीएस बहाली को लेकर सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने जयराम सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में खोले जा रहे एम्स व अन्य मेडिकल कॉलेजों तथा विभागों में प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार ना देकर दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरियां दी गई है।

सेवादल चीफ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल दलालों की कमीशन एजेंट बनकर रह गई है। यही नहीं उन्होंने कहा कि दलाली के रूप में कमाए गए पैसों से ईडी जैसी इंफोर्समेंट एजेंसियों का दुरूपयोग भी किया जा रहा है। जीएसटी के नाम पर किसानों पर टैक्स लगा दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में घोटालों को लेकर आज तक का इतिहास रिकॉर्ड हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को घोटालों का सरताज बताते हुए उन्हें घोटालों का अलीबाबा भी बताया। सेवादल चीफ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में स्वास्थ्य घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, पेपर भर्ती सहित जनमंच घोटाला आदि यह सब घोटालों की फेहरिस्त आज रिकॉर्ड बना रही है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में जिम्मेवारी के पदों पर रहे नेताओं ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी बड़े घोटालों को अंजाम दिया। आज इस सरकार और सरकार के नेताओं के चलते प्रदेश को पूरे देश और दुनिया में शर्मसार होना पड़ रहा है। बता दे कि प्रेस वार्ता से पहले जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा के 11वे दिन नाहन में पदयात्रा निकाली गई। इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता को सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाना रहा। जिसमें भारी तादाद में कांग्रेस व कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वही, वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो दो लोग कांग्रेस को छोड़कर गए हैं वह पहले से ही कांग्रेस की विचारधारा के नहीं थे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है। भाजपा धन और बल दोनों के दम पर कथित कांग्रेसियों को खरीद रही है। मगर उन पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को यह भी अच्छी तरह से मालूम चल पड़ा है कि वह न घर के रहे हैं और ना ही घाट के रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल इस्तेमाल करना जानती है जिन के उदाहरण प्रदेश में सबके सामने हैं।

वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला सिरमौर कांग्रेस सेवा दल प्रमुख हरदेव राणा, संदीप, जितेंद्र राणा, सतीश वर्मा, गुरुदयाल पंवार के अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, सेवादल संगठक नाहन हरप्रीत कौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]