लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

जंगल में पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरी महिला, घायल

Ankita | 29 मार्च 2023 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत बकरोआ की एक महिला जंगल में पशुओं के लिए चारा काटते समय अचानक पेड़ से गिर गई। घायल महिला की पहचान मनोरमा देवी निवासी ग्राम पंचायत बकरोआ के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की सहायता से चारपाई पर लिटाकर घायल महिला को मुख्य सड़क पर पहुंचाया गया। एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकरी के मुताबिक, मनोरमा जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। इस दौरान जब चारा काटने के लिए जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ी तो घास काटने हुए अचानक ही उसका पैर फिसल गया, जिस कारण वह निचे गिर गई।

नीचे गिरने से महिला बुरी तरह जख्मी हुई। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वो खून से लथपथ थी। घटना के बाद महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्राम पंचायत सहित गांव के अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि महिला बहुत गरीब परिवार से है। उन्होंने कहा कि तुरंत इन्हें आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]