HNN/ शिलाई
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित चार राज्यों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर शुक्रवार को कफोटा व शिलाई में लड्डू बांट कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शिमला सुरेश कश्यप और शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी और खुशियां मनाई।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। कई सालों के रिकार्ड को तोड़ते हुए भाजपा ने दोनों राज्यों में काफी मजबूती और दमदारी के साथ सत्ता में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चारों राज्यों में भाजपा ने जीत की दहलीज को पार किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने इस भव्य जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस जीत से यह साफ हो गया है कि हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। बलदेव तोमर ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है, यहां की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group