लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रामीणों ने पालियों-त्रिलोकपुर मार्ग किया बंद, 100 मीटर हिस्से को लेकर चल रहा विवाद

Ankita | 18 जनवरी 2023 at 3:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

नाहन विकासखंड के तहत आने वाले पालियों-त्रिलोकपुर मार्ग को भुड्डियों गांव में ग्रामीणों ने बंद कर दिया है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र की करीब 5 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के करीब 100 मीटर हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि डीसी सिरमौर से मिले। डीसी सिरमौर आरके गौतम से मिलकर पंचायत प्रतिनिधियों ने इस मामले को जल्द सुलझाने की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि अगर प्रशासन 20 जनवरी तक सड़क को खुलवाने में नाकाम रहता है, तो त्रिलोकपुर में चक्का जाम किया जाएगा।

यहां पर विभाग द्वारा बनाए गए अल्टरनेट मार्ग को भी ग्रामीणों ने बंद कर दिया है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। क्षेत्र की पालियों, बर्मा पापड़ी, कोलावाला भूड़, क्यारी व सुरला ग्राम पंचायतों के लोगों के लिए यह रास्ता औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की ओर जाने के लिए शॉर्टकट है। मजदूरी करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में जाने वाले क्षेत्र के हजारों लोग इस रास्ते से ही रोजाना आते-जाते हैं। मगर अब स्थानीय लोगों द्वारा इस सड़क को बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्या है मामला

पालियों-त्रिलोकपुर मार्ग के बीच में आने वाले भुड्डियों गांव में लोक निर्माण विभाग की सड़क को स्थानीय भूमि मालिक द्वारा बंद कर दिया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। मगर कोई हल नहीं निकला था। इस मार्ग का विवादित करीब 100 मीटर हिस्सा आज भी बंद है। आवागमन के लिए भुड्डियों गांव के लोगों द्वारा गांव की गली को यातायात के लिए प्रयोग करने पर हामी भरी गई थी। मगर अब इस मार्ग पर यातायात अधिक बढ़ गया है। ऐसे में यहां हादसों का खतरा बना रहता है। अब ग्रामीणों द्वारा दिया गया यह रास्ता भी बंद कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]