लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गांधी-शास्त्री दोनों नेताओं के सिद्धांत ही विजयदशमी का सच्चा संदेश–अजय सोलंकी

Shailesh Saini | 2 अक्तूबर 2025 at 2:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक बोले जय किसान’ का नारा आज भी हमारी राष्ट्रीय चेतना की नींव

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

जिला सिरमौर कांग्रेस मुख्यालय नाहन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में मनाई गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक सोलंकी सहित पूर्व कांग्रेसी विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीराम पुंडीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, सूर्यवंशी, और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि, एक ओर जहाँ आज विजयदशमी पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, तो वहीं देश की आजादी में महात्मा गांधी का बलिदान और स्वर्गीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी एवं हरित क्रांति न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़ी मिसाल बनी थी।

उन्होंने देशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएँ भी दीं।विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देश आज भी उन्हें याद करता है और सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को एकजुट रखने और गाँव में जो आखिरी पंक्ति में बैठा व्यक्ति है, उसके हाथ मजबूत करने के लिए जो सपना देखा था, हमें उसी मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए विधायक सोलंकी ने कहा कि, शास्त्री जी ने सादगी और दृढ़ता से देश का नेतृत्व किया। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी हमारी राष्ट्रीय चेतना की नींव है।

उन्होंने न केवल जवानों को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया, बल्कि अपनी हरित क्रांति के दूरदर्शी आह्वान से देश के किसानों को आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी। विधायक सोलंकी ने कहा कि, उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाओं के साथ लड्डू आदि बाँटकर खुशी साझा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]