लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खाकी का सपना देख रहे युवा अब लिखित परीक्षा के लिए हो जाएं तैयार

PRIYANKA THAKUR | 23 फ़रवरी 2022 at 11:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के युवा जो खाकी का सपना देख रहे हैं अब लिखित परीक्षा के लिए भी तैयार हो जाएं। जी हां पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए अब लिखित परीक्षा 20 मार्च को होनी तय हुई है। गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ जिलों में तो पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी लेकिन कुछ जिलों में कोविड-19 महामारी के चलते भर्ती को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन उन जिलों में भी भर्ती प्रक्रिया चली हुई है।

बता दे कि पुलिस विभाग में 932 पुरुष और 311 महिला कांस्टेबल रखे जाएंगे, जबकि 91 पुरुष कांस्टेबल को बतौर चालक भर्ती किया जाएगा। वही, इस बार पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को फुल प्रूफ बनाया जाएगा। क्योकि 2019 में हिमाचल प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]