लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया चम्याड़ी में पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, नए भवन को 60 लाख देने का एलान

SAPNA THAKUR | 31 अगस्त 2022 at 12:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत चम्याड़ी में पशु चिकित्सालय का शुभांरभ किया। उन्होंने मुख्य मार्ग से चम्याड़ी स्कूल तक लिंक रोड का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चम्याड़ी पशु चिकित्सालय के नए भवन के लिए 60 लाख रुपए देने का एलान किया। उन्होंने इसके लिए उपयुक्त भूमि चयनित करने के निर्देश दिए।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चम्याड़ी में 1.50 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पिपलू में 1.11 करोड़ की लागत से स्कूल का भवन बन रहा है, वहीं एक करोड़ की लागत से पिपलू रेस्ट हाउस के लिए भूमि ट्रांसफर की जा रही है। उन्होंने बताया, जटेहड़ी में 60 लाख रुपए की लागत से स्कूल का नया भवन बनाने का कार्य जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुटलैहड के एक किले को दूसरे से जोड़ने के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सरोह में नया साइंस ब्लॉक 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। कोट में 70 लाख रुपए की लागत से विश्राम गृह का निर्माण किया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पीने के पानी की स्कीमों पर पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की गई है। 15.30 करोड़ की लागत से सोलह सिंगी धार पेयजल परियोजना के लिए स्वीकृत करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अपने इस कार्यकाल के दौरान कुटलैहड़ के हर घर तक पानी पहुंचाने के भरसक प्रयास किए गए हैं। कंवर ने कहा कि बंगाणा आज आधुनिक भवनों का केंद्र बन गया है तथा यहां पर शहरों की भांति सुविधाएं दी जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई बंगाणा में तीन नए ट्रेड शुरू किए गए है। उन्होंने कहा कि पशु पालन के क्षेत्र में भी काफी कार्य किया गया है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बकरी, सूअर तथा मुर्गियों के यूनिट प्रदान किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]