लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर में किसान गोष्ठी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

Shailesh Saini | 2 अगस्त 2025 at 5:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के अवसर पर शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सिरमौर, धौलाकुआं में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसानों ने इसमें भाग लिया।

इस कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री के बनारस में दिए गए संबोधन को लाइव सुना। गोष्ठी के दौरान किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा, एक वैज्ञानिक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने अपनी समस्याओं पर वैज्ञानिकों से सीधा संवाद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चर्चा के प्रमुख विषयों में मक्का की फसल में लगने वाला फाल आर्मी वर्म रोग, धान की फसल में आ रहे रोग और प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलू शामिल थे। जलवायु परिवर्तन को कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी चुनौती बताते हुए, वैज्ञानिकों ने मौसम आधारित कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

किसानों को तकनीकी जानकारी से संबंधित कृषि साहित्य भी वितरित किया गया, ताकि वे इन जानकारियों का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिला सिरमौर के कृषि उपनिदेशक डॉ. राजकुमार, आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ. साहब सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल और अन्य वैज्ञानिक व अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]