HNN/ किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में भारी बारिश ने तबाही मचाई। इस दौरान यहां एकाएक बादल फट गया जिस कारण पानी और कीचड़ लोगों के घरों में जा घुसा। इतना ही नहीं कीचड़ और मलबा बगीचों में भी घुस गया जिससे भारी नुक्सान हुआ है। वही बाढ़ की चपेट में आने से कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गई।
हालांकि, गनीमत यह रही कि बादल फटने की इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम किन्नौर जिले के शालखार गांव में अचानक ही बादल फट गया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाढ़ आने पर लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बादल फटने के कारण आठ नालों में बाढ़ आ गई और पानी के साथ आए मलबे और कीचड़ ने बागवानों के बगीचों को तबाह कर के रख दिया। बस स्टैंड में बाढ़ आने से कुछ गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। जलशक्ति विभाग की चार कूहलें और दो लोकल कूहलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उधर, प्रशासन मंगलवार सुबह नुक्सान का आकलन करने पहुंच गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group