लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार्यकर्ताओं के मनोबल व विकास के दम पर करेंगे मिशन रिपीट- संजय टंडन

SAPNA THAKUR | 28 अप्रैल 2022 at 3:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आप में एक संगठन है हमारा हर कार्यकर्ता अपने साथ सैकड़ों लोगों को जोड़ कर चलता है। यह बात प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन के द्वारा नाहन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही गई। प्रदेश में विकास की जगह चार राज्यों के मिशन रिपीट को हर कार्यक्रम में दोहराने वाले प्रश्न पर टंडन ने कहा कि 4 राज्यों में मिशन रिपीट कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। तो वही इसी मनोबल के साथ हमारा हर कार्यकर्ता किए गए विकास कार्यों के मुद्दे पर मिशन रिपीट की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं हौसलों के दम पर आज प्रदेश का हर कार्यकर्ता यह सोच कर आगे बढ़ रहा है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लानी है। बाय इलेक्शन की हार पर जवाब देते हुए टंडन ने कहा कि हर स्पर्धा के बाद स्थिति बदलती है। उन्होंने कहा कि बाय इलेक्शन की हार के बाद संगठन व सरकार में जहां भी जो कमियां पाई गई उन्हें पूरी तरह से चाक-चौबंद कर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब स्थितियां बदली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता ने अगर भरोसा दिया है तो दुनिया ने देश का लोहा माना भी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के दम पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे बड़ी पार्टी है। यही वजह है कि आज कार्यकर्ताओं का मनोबल उन्हें खुद मिशन रिपीट की ओर अग्रसर कर रहा है। गौरतलब हो कि संजय टंडन नाहन भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे थे। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

संगठनात्मक बैठक में नाहन भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के अलावा जिला परिषद, बीडीसी नगर परिषद सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया तो वही संगठन सह प्रभारी के द्वारा तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कार्यों पर संतुष्टि भी जाहिर करी। वही प्रदेश भाजपा सह प्रभारी ने कांग्रेस पर भी अपना निशाना साधा।

कहा जहां ज्यादा अध्यक्ष बनते हैं तो उनमें अध्यक्षता कम विभाजन ज्यादा नजर आता है। वही प्रताप ठाकुर ने भाजपा मंडल की ओर से भरोसा जताते हुए कहा कि नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के द्वारा क्षेत्र में करवाए गए अभूतपूर्व विकास के दम पर निश्चित ही नाहन में मिशन रिपीट होकर रहेगा। इस मौके पर नाहन भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चौहान, सैनवाला पंचायत प्रधान संदीपक, तपेंद्र, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नाहन भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी धीरज गर्ग सहित तमाम मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें