HNN/ शिलाई
बड़सर में रविवार को संपन्न हुई कला स्नातक संघ की राज्य कार्यकारिणी में कला स्नातक संघ शिलाई के दो शिक्षकों को स्थान मिला है जिसपर कला स्नातक संघ शिलाई ने राज्य कार्यकारिणी का आभार जताया है। कला स्नातक संघ खंड शिलाई के अध्यक्ष दिनेश मालवीय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कला स्नातक संघ की राज्य कार्यकारिणी में खंड शिलाई से मोहन ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष जबकि देवेंद्र शर्मा को प्रशासनिक आंतरिक प्रबंधक के पद पर नियुक्ति मिली है।
मालवीय ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी द्वारा खंड शिलाई पर विश्वास जताने के लिए वे अपनी और अपनी समस्त कार्यकारिणी की तरफ से राज्य कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी अपनी तरफ से शुभकामनाएं प्रदान की व विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। वहीं कला स्नातक संघ जिला सिरमौर ने भी जिला सिरमौर से राज्य कार्यकारिणी के लिए चुने गए सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला सिरमौर संघ के अध्यक्ष सीताराम पोजटा, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सत्यपाल शर्मा व सिरमौर से राज्य कार्यकारिणी के लिए चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभद्र नेगी तथा प्रशासनिक इकाई चेयरमैन देशराज ने भी खंड शिलाई से राज्य कार्यकारिणी के लिए चुने गए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group